राजनीति का सौम्य चेहरा थी शीला जी: विक्रम उसेंडी

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने भी शोक व्यक्त किया
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री उसेंडी ने कहा कि श्रीमती दीक्षित भारत की राजनीति का एक सौम्या चेहरा थी। दिल्ली के विकास में उनका योगदान हमेशा उल्लेखनीय रहेगा।
छत्त्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने श्रीमती दीक्षित के निधन को राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि तीन-तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री, सांसद और राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए उन्होंने हमेशा अपनी भूमिका का मर्यादित निर्वहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *