मोदी सरकार की नीतियों को मिल रहा जन-जन का समर्थन-बृजमोहन

सुंदर नगर में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान “संगठन पर्व” क्यों सर पर जनसमूह को किया संबोधित।

रायपुर/21/07/2019/ भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्र के गौरव को बढ़ाया है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के बाद भाजपा हस्ताक्षर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन नीतियों के साथ देश को आगे लेकर जा रहे है उस नीति को देशवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड मतों से जीती है। यह बात रायपुर दक्षिण विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान कही। यह आयोजन सुंदर नगर क्षेत्र में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों नागरिकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।
इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संवेदनशील पार्टी है जो सेवा की राजनीति करती है। उसके लिए देश पहले हैं। भाजपा देशहित से कभी समझौता नहीं करती। यही वजह है कि भाजपा का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
बृजमोहन ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब से प्रधानमंत्री बने हैं राष्ट्र का गौरव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वही दुश्मन देशों की हौसले पस्त नजर आ रहे हैं। बृजमोहन ने कहा कि क्या यह बड़ी बात नहीं है कि हमारे देश का वीर पायलट अभिनंदन पाकिस्तान के कब्जे में जाने के बावजूद कुछ ही घंटों में सकुशल भारत वापस ला लिया गया। यह प्रमाण है भारत की ताकत का, भारत के दमदार नेतृत्व का।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नारा सबके साथ सबका विकास है। जाति,धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर जन-जन के विकास के लिए समर्पित होकर भाजपा काम कर रही है।आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है।
कार्यक्रम को नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष रमेश सिंह ठाकुर,भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री मीनल चौबे ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में सुशील शर्मा,शशांक रजक,महेश शर्मा,कमलेश शर्मा,नरेंद्र देवांगन,संतोष देवांगन, अशोक साहू,शैलेन्द्र गोस्वामी, मनीष,मनीषा चंद्राकर, रंभा चौधरी,उमा देवांगन, धनेंद्र बिसेन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *