अक्टूबर में बैंक रहेंगे 11 दिन बंद

सितम्बर के अंतिम हफ्ते में लगातार बारिश के कारण गुलाबी ठंड के साथ आगाज करने वाले अक्टूबर में बैंक कर्मियों की चांदी रहेगी। अक्टूबर में दो बार बैंकों में लंबा अवकाश रहेगा। 31 दिन के महीने वाले अक्टूबर में बैंक पूरे 11 दिन बंद रहेंगे।

इसमें पहला लंबा अवकाश महीने के पहले सप्ताह से ही है। इसका प्रभाव आम लोगों पर भी पड़ेगा। त्योहारी सीजन में खरीदारी की योजना बना रहे लोगों को अलर्ट पर रहना होगा। लंबी छुट्टियों के कारण एटीएम भी खाली रह सकते हैं। पहले सप्ताह के अंत में छह 6 अक्टूबर को रविवार, सात को महानवमी और आठ को दशहरा का अवकाश रहेगा। इसके बाद दूसरा लंबा अवकाश महीने के अंत में पड़ेगा। इस महीने के अंत में 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार, 27 को रविवार व दीपावली, 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, 29 अक्टूबर को भाई दूज और 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई जयंती का अवकाश रहेगा।

इस दिन बंद रहेंगे बैंक
1- दो अक्टूबर गांधी जयंती

2- छह अक्टूबर रविवार

3- सात अक्टूबर नवमी

4- आठ अक्टूबर दशहरा

5- 12 अक्टूबर दूसरा शनिवार

6- 13 अक्टूबर रविवार

7- 20 अक्टूबर रविवार

8- 26 अक्टूबर चौथा शनिवार

9- 27 अक्टूबर दीपावली

10-28 अक्टूबर गोवर्धन पूजा

11-29 अक्टूबर भैया दूज – चित्रगुप्त पूजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *