समाज कल्याण विभाग के संचालक IAS चंद्रकांत उइके का निधन

रायपुर: प्रदेश की राजधानी रायपुर से दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग में संचालक पद पर पदस्थ आईएएस अफसर चंद्रकांत उइके का बुधवार दोपहर निधन हो गया। आईएएस उइके का मुंबई के एक निजी अस्पताल में पिछले 2 महीने से इलाज चल रहा था और आज दोपहर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। चंद्रकांत उइके 55 साल के थे।

मिली जानकारी के अनुसार चंद्रकांत उइके को दो महीने पहले तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगा और दोपहर को उनका निधन हो गया।

गौरतलब है कि चंद्रकांत उइके राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी से साल 2015 में IAS प्रमोट हुए थे। वे छत्तीसगढ़ शासन के डीपीआर और लोक सेवा आयोग में सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *