प्रदेश में 57.70 लाख क्विंटल धान खरीदी

रायपुर, राज्य शासन द्वारा प्रदेश के दो हजार 48 धान खरीदी केन्द्रों में शुक्रवार तक 57 लाख 70 हजार 283 क्विंटल धान खरीदा गया है। राज्य में एक दिसम्बर से धान खरीदी शुरू की गई है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर जिले के 60 धान उपार्जन केन्द्रों में 37 हजार 344 क्विंटल धान खरीदा गया है। इसी प्रकार बीजापुर जिले में पांच हजार 241 क्विंटल, दंतेवाड़ा जिले में एक हजार 650 क्विंटल, कांकेर जिले में दो लाख 9 हजार 839 क्विंटल, कोण्डागांव में 88 हजार 292 क्विंटल, नारायणपुर में 6 हजार 79 क्विंटल, सुकमा में 7 हजार 555 क्विंटल, बिलासपुर में 2 लाख 74 हजार क्विंटल, जांजगीर- चांपा में एक लाख 23 हजार 511 क्विंटल, कोरबा में 13 हजार 992 क्विंटल, मुंगेली में दो लाख 9 हजार क्विंटल, रायगढ़ में दो लाख 52 हजार 926 क्विंटल, बालोद में पांच लाख 3 हजार 116 क्विंटल, बेमेतरा जिले में 4 लाख 26 हजार क्विंटल, दुर्ग में तीन लाख 12 हजार 148 क्विंटल, कवर्धा में दो लाख 66 हजार 499 क्विंटल, राजनांदगांव में तीन लाख 98 हजार 633 क्विंटल, बलौदाबाजार में चार लाख 89 हजार 589 क्विंटल, धमतरी में चार लाख 61 हजार 93 क्विंटल, गरियाबंद में तीन लाख 3 हजार 755 क्विंटल, महासमुंद में सात लाख 53 हजार 608 क्विंटल, रायपुर जिले में चार लाख 81 हजार 290 क्विंटल, बलरामपुर में 13 हजार 909 क्विंटल, जशपुर में 21 हजार 657 क्विंटल, कोरिया में 26 हजार 729 क्विंटल, सरगुजा में 39 हजार 572 क्विंटल और सूरजपुर जिले में 43 हजार 167 क्विंटल धान खरीदा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *