नैनपुर (सत्येंद्र तिवारी)। नैनपुर के जे आर सी ग्राउंड में रॉयल वालीबॉल क्लब के तत्वाधान में ओपन वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है प्रतियोगिता 10 जनवरी से प्रारंभ हो कर 12जनवरी 2020 को तक चलेगी। जिसका शुभारंभ नगर के सम्माननीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के कर कमलों के द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष महोदय श्री नरेश चंद्रोल जी, एस डी एम श्री मती रीता डेहरिया, एस डी ओ पी श्री पुरषोत्तम मरावी, तहसीलदार श्री शांति लाल बिश्नोई जी, टी आई श्री राजेन्द्र मोहन जी दुबे, जी के द्वारा सरस्वती माता के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर ओर ज्योती जलाकर किया गया। उसके बाद खेल मैदान में जाकर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया तादुप्रांत खेल मैदान में फीता काटकर खिलाड़ियों के बीच टॉस किया गया और बॉल को उछालकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
समिति के सदस्यों के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत तिलक वंदन कर ओर पुष्प माला पहना कर किया गया।संस्था के संग रक्षक जितेन्द्र साहू अरुण पांडे, राजेश यादव, प्रकाश पटेल,डाक्टर सिकदार, दुबे हल्के सिंह, राजेश चौहान, प्रहलाद मरकाम महेश नागपाल। समिति के अध्यक्ष भाई विशाल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह टिलगाम, उपाध्यक्ष अविनाश खंडेलवाल सचिव संतोष कुमार मरावी, सह सचिव भूपेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष बृजेश तिवारी, सह कोषाध्यक्ष ए एल मरावी आदि हैं। इनके अथक प्रयासों से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।