धीमी राजस्व वसूली पर महापौर एजाज ढेबर नाराज

रायपुर:रायपुर के महापौर एजाज ढेबर एवं आयुक्त सौरभ कुमार ने अपर आयुक्त, पुलक भट्टाचार्य, उपायुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक, सभी जोन कमिष्नरों, जोन सहायक राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों, सहायक राजस्व निरीक्षकों, मोहर्रिरों की उपस्थिति में नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग की वर्तमान राजस्व वसूली पर समीक्षा बैठक लेकर करते हुए राजस्व वसूली तत्काल प्रभावी बनाने आवष्यक निर्देष दिये। इस दौरान पार्षद श्री अजीत कुकरेजा, पूर्व पार्षद श्री राधेष्याम विभार भी उपस्थित थे।

महापौर श्री ढेबर ने वर्तमान में धीमी राजस्व वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समुचे राजस्व अमले के अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल अपनी कार्यषैली बदलने एवं नगर निगम के हित में अधिक से अधिक राजस्व वसूलने फील्ड पर उतरकर कार्य करना सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। उन्होने नगर निगम क्षेत्र में बन रहे नये मकानों सहित नियमानुसार अवैध कालोनियों गोडाउन सहित व्यवसायिक क्षेत्र में अभियान पूर्वक कडाई से राजस्व वसूली प्रतिदिन सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। उन्होने कहा कि या तो निगम अधिकारी व कर्मचारीगण अपनी कार्यषैली बदल ले अन्यथा रायपुर नगर निगम से कही दूसरी जगह अपना तबादला करवा लें।

महापौर श्री ढेबर ने सभी जोन कमिष्नरों को निर्देषित करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन राजस्व वसूली अधिकाधिक करना व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्य करते हुए सुनिष्चित करें। सभी जोन कमिष्नर मार्च के अंत तक सर्वोच्च प्राथमिकता राजस्व वसूली को दें। हर दो-तीन दिन में जोन के राजस्व अमले को बुलाकर उनकी दैनिक राजस्व वसूली की समीक्षा करके उनके लिये अधिकाधिक वसूली हेतु टैक्स का टारगेट निर्धारित करें एवं तय किये गये टारगेट को शत प्रतिषत पूर्ण करवाये। महापौर ने नगर निगम के सभी बड़े बकायेदारों एवं छुटे हुए बड़े बकायेदारों से कडाई के साथ अभियान चलाकर शत प्रतिषत राजस्व वसूली निगम हित करने सुनिष्चित करने के निर्देष दिये।

आयुक्त श्री कुमार ने कहा कि काफी समय से लोगो में फरवरी, मार्च में ही संपत्तिकर अदा करने की आदत विकसित हो गई है। इस आदत को निगम हित में राजस्व अमला बदलने का करें। नगर निगम का राजस्व अमला निगम क्षेत्र के समस्त खाली भूखण्डों में वास्तविक आधार पर करारोपण कर वसूली सुनिष्चित करने का कार्य अभियान चलाकर करें। बडे बकायेदारों से नियमानुकुल कडाई के साथ राजस्व वसूली करने शासन द्वारा प्रदत्त अधिकारों का निगम हित में सदुपयोग सुनिष्चित किया जाये। आयुक्त ने जोन कमिष्नरों एवं संपूर्ण राजस्व अमले को वास्तविक आधार पर करारोपण कर शत प्रतिषत राजस्व वसूलना सुनिष्चित करने का कार्य पूरी तरह जुटते हुए किये जाने के निर्देष निगम हित में दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *