आज का राशिफल 12 अप्रैल 2021 दिन सोमवार

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने के प्रति रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चैन बना रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें।
वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा
कोर्ट–कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।
मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना
वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐश्वर्य के साधनों पर सोच-समझकर खर्च करें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि बाद में पछताना पड़े। विवाद से क्लेश होगा। नकारात्मकता हावी रहेगी।
कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। लाभ के योग अच्छे है। कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। प्रसन्नता रहेगी।
सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आर्थिक उन्नति होगी। नोकरी में अनुकूल स्थिति बनेगी। भूमि-भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है।
कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना
यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करे।
तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा
दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेवजह किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के बहकावे में न आएं। फालतू बातों पर ध्यान न दें।
वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार देना पड़ सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। लापरवाही न करे।
धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मेहमानों का आगमन होगा। सही काम का भी विरोध हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। कारोबार अच्छा चलेगा। शुभ समय।
मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी।
कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम
यात्रा मोरजंक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यश बढ़ेगा।
मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय की गति बढ़ेगी। समय अनुकूल रहेगा।

श्री सुरेश कुमार आसवानी जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र
बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर
संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *