Breaking News

1 मई को राम मंदिर के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Spread the love

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार (1 मई) को अयोध्या का दौरा करेंगी. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति 1 मई को अयोध्या का दौरा करेंगी. इस दौरान राष्ट्रपति रामलला के दर्शन करेंगी. साथ ही हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी. इस दौरान राष्ट्रपति कुबेर टीला भी जाएंगी. अपने अयोध्या दौरे पर राष्ट्रपति सरयू नदीं का पूजन और आरती करेंगी.अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रामनगरी का यह पहला दौरा है. 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति 1 मई को अयोध्या दौरा करने जा रही हैं.

राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से शुरू हुईं तैयारियां 

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक राम मंदिर के पदाधिकारियों ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या आने पर तैयारियों की बात कही है. राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि इस दौरान आम श्रद्धालु भी रोज की भांति दर्शन-पूजन कर सकेंगे.

राष्ट्रपति मुर्मू के विशेष विमान से एक मई शाम करीब चार बजे अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है. इसके बाद उन्हें वीआईपी गेट से होते हुए मंदिर परिसर तक ले जाया जाएगा. वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति करीब तीन घंटे तक शहर में रहेंगी.

राष्ट्रपति के दौरे से भक्तों को नहीं होगी समस्या

प्रयास किया जा रहा है कि राष्ट्रपति के आने से आम लोगों को कोई असुविधा न हो. अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि राष्ट्रपति के काफिले की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात परिवर्तन और व्यवस्थाएं की जाएंगी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Janmat News

Writer & Blogger

Related Posts:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *