भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का जश्न पूरे देश में मनाया जाएगा। वहीं हर साल की तरह इस वर्ष भी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड मुख्य आकर्षण रहेगी। गणतंत्र दिवस भारतीय संविधान के आधिकारिक तौर पर लागू होने की वर्षगांठ है जिसे लोकतांत्रिक देश के अस्तित्व में आने के उपलक्ष्य में उत्सव की तरह मनाया जाता है।
परेड का समय और मार्ग
गणतंत्र दिवस की परेड 26 जनवरी 2025 को सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। परेड दिल्ली में विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी।
इस बार की परेड 90 मिनट में पूरी हो जाएगी, जिसकी शुरुआत 300 कलाकारों के साथ होगी और इस परेड में 18 मार्चिंग कंटिजेंट, 15 बैंड और 31 झांकियां शामिल होंगी। इस दौरान कुल 5,000 कलाकार कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
Republic Day 2025: परेड रूट
जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस की परेड 26 जनवरी 2025 को सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। गणतंत्र दिवस परेड राष्ट्रपति भवन से शुरू होगी और विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर (बीएसजेड) मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले पर समाप्त होगी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संबोधन में कहा, भारत के गणतांत्रिक मूल्यों का प्रतिबिंब हमारी संविधान सभा की संरचना में दिखाई देता है। पिछले 75 वर्षों से संविधान ने हमारी प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है। संविधान लागू होने के बाद के ये 75 वर्ष हमारे युवा गणतंत्र की सर्वांगीण प्रगति के साक्षी हैं।
राज्यपाल रमेन डेका ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं को याद किया और कहा कि इन्हीं की बदौलत हमें आजादी हासिल हुई है और गणतंत्र मिला है।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि हमे अपने देश की विरासत पर गर्व करते हुए स्वर्णिम भारत के सपने को साकार करने के लिए एक जुट होकर कार्य करना है। गणतंत्र और आजादी कायम रहे. इसका भार देश के युवाओं पर भी है। इस अवसर पर उन्हें देश के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने का आहवान किया।
राष्ट्रपति वीरता पदक का ऐलान हो गया है. छत्तीसगढ़ को कुल 11 मेडल मिले हैं. जिसमें दंतेवाड़ा को सबसे ज्यादा मेडल हासिल हुए हैं. छत्तीसगढ़ की पहली महिला डीएसपी अंजू कुमारी को अदम्य साहस के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक मिला है. प्रदेश को मिले कुल 11 राष्ट्रपति वीरता पदक में से 9 पदक दंतेवाड़ा को प्राप्त हुआ है. इंस्पेक्टर संजय पोटाम को तीसरी बार राष्ट्रपति वीरता पदक प्राप्त हुआ है. कुटरू में शहीद हुए जवान बुधराम कोरसा को भी मरणोपरांत राष्ट्रपति पदक दिया गया है.
गणतंत्र देता है सरकार चुनने का अधिकार:
हालांकि भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत ने खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणराज्य राष्ट्र घोषित किया. इस ऐतिहासिक दिन पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर 21 तोपों की सलामी ली थी. इसके बाद 26 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया और यह गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा.
Republic Day 2025: कौन है इस बार चीफ गेस्ट:
#WATCH दिल्ली: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2025
(सौजन्य: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/w9sUXXyzWP
इस साल गणतंत्र दिवस 2025 के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो (Prabowo Subianto) होंगे. यह भारत और इंडोनेशिया के बीच कूटनीतिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. भारत की यह पहल दोनों देशों के संबंध को और मजबूत करेंगे.