झारखंड के जमशेदपुर में मंगलवार सुबह 3.43 बजे मुंबई-हावड़ा मेल (12810) की 18 बोगियां पटरी से उतर गईं। पहले से एक मालगाड़ी ट्रैक के पास डिरेल थी।
Train Accident In Jharkhand, हावड़ा मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन 12810 का झारखंड में बड़ा एक्सीडेंट हो गया. ट्रेने के 18 कोच पटरी से उतर गए हैं. इससे छत्तीसगढ़ की कई ट्रेनें प्रभावित हो गई है। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों का रूट चेंज किया गया है. कई ट्रेनें रद्द की गई है.
छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। जहां झारखंड राज्य में हावड़ा मुंबई एक्सप्रेस का बड़ा ट्रेन हादसा हो जाने की कारण प्रदेश की कई ट्रेनों को रोक दिया गया है। मिली जानकारी के मुतबिक हादसे में दो लोगों की मौत और 150 से ज्यादा लोग घायल हुए है। हावड़ा मुंबई एक्सप्रेस के B4 कोच में रायपुर के दो यात्री टाटा से चढे थे।
Jharkhand train derailment | 80 percent of passengers transshipped to Chakardharpur station by bus. One rescue train also reached at site to clear the rest of the passengers. Passengers arrived at CKP Railway station (Chakardharpur): Indian Railways
— ANI (@ANI) July 30, 2024
(Pics: Indian Railways) pic.twitter.com/fKO8WG1GgF
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों का रूट चेंज:
12262 हावड़ा – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जेसीओ 30.07.24 खड़गपुर – भद्रक – खुर्दा रोड – अंगुल – झारसुगुड़ा रोड – आईबी के माध्यम से
12130 हावड़ा – पुणे एक्सप्रेस जेसीओ 29.07.24 सीनी – केंदुझारगढ़ – पुरुलिया – हटिया – नीमडीह – राउरकेला के माध्यम से
12834 हावड़ा – अहमदाबाद जेसीओ 29.07.24 चांडिल – पुरुलिया – हटिया – राउरकेला के रास्ते
18477 पुरी – योग नगरी ऋषिकेश जेसीओ 29.07.24 चांडिल – बोकारो स्टील सिटी – गोमो के रास्ते
18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – शालीमार जेसीओ 28.07.24 राउरकेला – हटिया – पुरुलिया – टाटानगर के रास्ते, डीएन ट्रेनें (हावड़ा की ओर)
12859 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – हावड़ा जेसीओ 29.07.24 राउरकेला – हटिया – पुरुलिया – टाटानगर के रास्ते
12833 अहमदाबाद – हावड़ा जेसीओ 28.07.24 राउरकेला – हटिया – पुरुलिया – टाटानगर के रास्ते
13287 दुर्ग-आरा जेसीओ 30.07.24 वाया राउरकेला-नीमडीह-मुरी-कोडरमा-बोकारो स्टील सिटी-गोमो-आसनसोल
13288 आरा-दुर्ग जेसीओ 29.07.24 आसनसोल-गोमो-बोकारो स्टील सिटी-कोडरमा-मुरी-नीमडीह-राउरकेला के रास्ते