Breaking News

शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उतावला है पाकिस्तान’, पीएम मोदी का राहुल गांधी पर निशाना

Spread the love

पीएम मोदी ने आज गुजरात के आणंद में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और आई.एन.डी.आई. गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को तीन चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस और उनके चट्टे-बट्टे को तीन चुनौती देता हूं। वहीं उन्होंने कहा कि मैंने कश्मीर में तिरंगा झंडा फहराकर भारत का झंडा फहराकर सरदार साहब का सपना पूरा किया।

जो रेवन्ना ने किया वो सेक्स स्कैंडल नहीं ‘मास रेप’ है’, राहुल गांधी बोले- इस पाप के लिए…

Lok Sabha Election 2024। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले गुजरात के आणंद में आज पीएम मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 60 सालों तक बैंक कब्जाए। कांग्रेस के शहजादे माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं, लेकिन कांग्रेस मुझे जवाब दे कि क्या इस देश में 75 साल तक हिंदुस्तान के सभी हिस्सों पर लागू होता था? 

उन्होंने आगे कहा कि मोदी के आने से पहले इस देश में दो संविधान, दो झंडे, दो प्रधानमंत्री थे। आपकी पार्टी कांग्रेस ने कश्मीर में हिंदुस्तान का संविधान लागू नहीं होने दिया। धारा 370 दीवार बनकर बैठी थी। सरदार पटेल की भूमि से आए इस बेटे ने उस 370 को जमींदोज कर दिया और सरदार साहब को श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को दी तीन चुनौती

पीएम मोदी ने आगे आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और आई.एन.डी.आई. गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को तीन चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस और उनके चट्टे-बट्टे को तीन चुनौती देता हूं। पहला, वो लिखित में दें कि धर्म के आधार पर वो मुसलमानों को आरक्षण नहीं देने देगी। दूसरा, वो (कांग्रेस) एस-एसटी को मिलने वाली आरक्षण में सेंधमारी नहीं करेंगे।

तीसरा, जिन-जिन राज्यो में कांग्रेस और उनकी साथियों की सरकार है वो वोट बैंक की राजनीति नहीं करेंगे और बैकडोर से ओबीसी का आरक्षण काटकर मुसलमानों को नहीं देगी। मैं जानता हूं कि कांग्रेस मेरी चुनौतियों को स्वीकार नहीं करेगी क्योंकि कांग्रेस की नीयत में खोट है।

राहुल गांधी को पीएम बनाना चाहता पाकिस्तान: पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री ने आगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा,”संयोग देखिए, आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। मजा ये है कि यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है। कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं। शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है। और कांग्रेस तो पाकिस्तान की मुरीद है ही पाकिस्तान और कांग्रेस की ये पार्टनरशिप अब पूरी तरह एक्सपोज हो गई है।”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Janmat News

Writer & Blogger

Related Posts:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *