Breaking News

पुतिन ने पूर्व अंगरक्षक एलेक्सी ड्यूमिन को संभावित उत्तराधिकारी के रूप में वरिष्ठ पद पर नियुक्त किया

Spread the love

मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति पुतिन पांचवीं बार रूस की सत्ता में आ चुके हैं। अब उनके उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें लग रही हैं। बुधवार को रूसी राष्ट्रपति ने अपने पूर्व बॉडी गार्ड एलेक्सी ड्यूमिन को सलाहकार राज्य परिषद का सचिव नियुक्त किया है। इस कदम से अब उनके रूसी राष्ट्रपति पद की क्षमता की अटकलें तेज हो गई हैं। पुतिन फिर छह वर्षों के लिए राष्ट्रपति चुने गए हैं। 51 साल के ड्यूमिन को उन्होंने रक्षा उद्योग की देखरेख का काम सौंपा है। इससे वह मॉस्को और सत्ता के केंद्र के करीब पहुंच गए हैं।

क्रेमलिन ने क्या कहा

उन्होंने कहा यह कुछ ऐसा था, जिसके बारे में लंबे समय से अफवाहें सुनने को मिल रही थीं। हालांकि अभी सार्वजनिक रूप से इसकी जानकारी नहीं है कि पुतिन का उत्तराधिकारी कौन हो सकता है। पुतिन इस समय 71 साल के हैं और अगले कई वर्षों तक उनके शासन की उम्मीद की जा रही है। उनकी हर नियुक्ति पर दुनिया की नजर होती है। माना जाता है कि वह इनमें से ही किसी को संभावित राष्ट्रपति उम्मीदवार बना सकते हैं। ड्यूमिन की नियुक्ति के बारे में पूछे जाने पर क्रेमलिन ने कहा कि यह एक रोटेशन का हिस्सा था। वह 72 साल के इगोर लेविटिन का पद संभालेंगे।

कौन हैं ड्यूमिन

  • एलेक्सी ड्यूमिन का जन्म 28 अगस्त 1972 को कुर्स्क में जन्म हुआ था। उनके पिता मिलिट्री में एक डॉक्टर थे और मां टीचर थीं।
  • साल 1995 में वह फेडरल गार्ड्स सर्विस (FSO) में शामिल हुए। राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन और प्रधान मंत्री विक्टर चेर्नोमिर्डिन दोनों के वह बॉडीगार्ड रहे हैं।
  • अगस्त 1999 से ड्यूमिन ने पुतिन के पहले और दूसरे कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति के बॉडी गार्ड के रूप में काम किया।
  • साल 2012 में ड्यूमिन को राष्ट्रपति बॉडी गार्ड का उप प्रमुख नियुक्त किया गया। 2014 में वह रूसी सैन्य खुफिया के उप प्रमुख बने। क्रीमिया पर कब्जे के पीछे प्रमुख लोगों में से ड्यूमिन भी थे। 2015 में उन्हें डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर बनाया गया।

Janmat News

Writer & Blogger

Related Posts:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2024 Created with VnyGuru IT Solution