Breaking News

Redmi Buds 5A भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ 30 घंटे चलेगी बैटरी, कीमत 1500 रुपये से भी कम

Spread the love

Redmi Buds 5A की कीमत 1499 रुपये है। कलर ऑप्शन के मामले में ईयरबड्स ब्लैक और व्हाइट कलर में आएंगे।

Xiaomi ने आज स्मार्टर लिविंग 2024 इवेंट मे नए टैबलेट, एक वैक्यूम क्लीनर, एक गारमेंट स्टीमर के साथ TWS इयरफोन Redmi Buds 5A पेश किए हैं। Redmi Buds 5A, इस साल की शुरुआत में फरवरी में आए Redmi Buds 5 के साथ पोर्टफोलियो में जुड़ते हैं। Redmi Buds 5A में 12mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। यहां हम आपको Redmi Buds 5A के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Buds 5A की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Redmi Buds 5A की कीमत 1499 रुपये है। कलर ऑप्शन के मामले में ईयरबड्स ब्लैक और व्हाइट कलर में आएंगे। Redmi Buds 5A भारतीय बाजार में बिक्री के लिए 29 अप्रैल 2023 से Flipkart, Amazon और Xiaomi पर उपलब्ध होंगे।


Redmi Buds 5A के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस 

Redmi Buds 5A में 12mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। Buds 5A में कंफर्टेबल और सिक्योर फिट के लिए स्टेम और सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ एर्गोनोमिक इन-ईयर डिजाइन दिया गया है। Buds 5A में 25dB एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन फीचर है जो सभी के लिए ANC प्रदान करता है। ईयरबड्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं, जबकि केस के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। TWS ईयरफोन 60ms लो लेटेंसी मोड का सपोर्ट करते हैं। इसमें ट्रांसपेरेंसी मोड भी दिया गया है, जिससे आसपास क्या हो रहा इसकी जानकारी मिलती रहेगी। कॉल के लिए AI एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) के साथ यूजर्स शोर वाले वातावरण में भी क्रिस्टल-क्लियर कम्युनिकेशन का लाभ ले सकते हैं।

टच कंट्रोल से ईयरबड्स को आसानी से मैनेज किया जा सकता है। Google फास्ट पेयर के जरिए क्विक कनेक्टिविटी मिलती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो चार्जिंग केस में 440mAh बैटरी है ANC बंद होने पर कुल 30 घंटे तक या ANC चालू रहने पर 23 घंटे तक चल सकती है। वहीं प्रत्येक बड्स में 34mAh बैटरी है जो कि 5 घंटे तक चल सकती है। फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी के साथ सिर्फ 10 मिनट के चार्ज के साथ 90 मिनट तक का प्लेटाइम मिलता है। Redmi Buds 5A ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट करते हैं। Xiaomi Earbud ऐप के जरिए सेटिंग्स को कस्टमाइज किया जा सकता है।

Janmat News

Writer & Blogger

Related Posts:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2024 Created with VnyGuru IT Solution