Breaking News

Amit Shah Deepfake Video: झारखंड कांग्रेस का ‘X’ अकाउंट सस्पेंड, अमित शाह फेक वीडियो मामले में हुई कार्रवाई

Spread the love

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक डीप फेक वीडियो शेयर करने के बाद झारखंड कांग्रेस के ‘एक्स’ अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने घटना की जांच के लिए झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष

रांची: झारखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है। एक्स हैंडल आईएनसी झारखंड से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का डीप फेक वीडियो शेयर किया गया था। इस पर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने झारखंड कांग्रेस के ‘एक्स’ अकाउंट पर कार्रवाई करते हुए अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है।

झारखंड कांग्रेस के एक्स हैंडल सस्पेंड

एक्स की ओर से कहा गया है कि एक कानूनी मांग के जवाब में भारत में एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) की ओर से झारखंड कांग्रेस का हैंडल सस्पेंड कर दिया गया है। अभी इस हैंडल से कोई ट्वीट नहीं हो सकेगा। इस हैंडल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक ‘डीपफेक वीडियो’ पोस्ट किया गया था।

राजेश ठाकुर दिल्ली तलब

इससे पहले झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर को गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े फर्जी वीडियो मामले की जांच के सिलसिले में 2 मई को दिल्ली पुलिस ने तलब किया है। यह जानकारी बुधवार को पार्टी के प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले को लेकर 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने केस दर्ज किया है। राजेश ठाकुर को दिल्ली पुलिस के ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस’ (आईएफएसओ) के दफ्तर में जांच में शामिल होने का अनुरोध किया गया है।

यह अराजकता के अलावा और कुछ नहीं: राजेश ठाकुर

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, ‘मुझे मंगलवार को दिल्ली पुलिस की ओर से नोटिस मिला। हालांकि, मैं यह समझने में असफल हूं कि मुझे नोटिस क्यों जारी किया गया है। यह अराजकता के अलावा और कुछ नहीं है।’

Janmat News

Writer & Blogger

Related Posts:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2024 Created with VnyGuru IT Solution