Breaking News

93 साल की उम्र में पांचवीं शादी करने वाले रूपर्ट मर्डोक का कारोबारी साम्राज्‍य कितना बड़ा,

Spread the love

नई दिल्‍ली: मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक ने 93 साल की उम्र में पांचवीं बार शादी करके दुनिया को चौंका दिया है। यह शादी कैलिफोर्निया में उनके फार्महाउस पर हुई। उन्होंने 67 साल की रिटायर्ड मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट एलेना जुकोवा से शादी की है। मर्डोक पहले चार बार शादी कर चुके हैं। इनमें सबसे हाल ही में मॉडल जेरी हॉल शामिल हैं। पिछले साल उन्होंने रेडियो होस्ट एन लेस्ली स्मिथ से एनगेजमेंट का ऐलान किया था। लेकिन, यह शादी होने से एक महीने पहले ही टूट गई थी। रूपर्ट मर्डोक क्‍या करते हैं, वह कितनी दौलत के मालिक हैं? आइए, यहां जानते हैं।

क‍ितना बड़ा है कारोबारी साम्राज्‍य?

रूपर्ट मर्डोक को मीडिया मुगल कहा जाता है। वह न्यूजकॉर्प के संस्थापक हैं। न्यूजकॉर्प मल्‍टीनेशनल मीडिया ग्रुप है। मर्डोक अपनी कंपनी न्यूज कॉर्प के जरिये सैकड़ों स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय पब्लिशिंग आउटलेट के मालिक हैं। वह ब्रिटेन में द सन और द टाइम्स, ऑस्ट्रेलिया में द डेली टेलीग्राफ, हेराल्ड सन और द ऑस्ट्रेलियन, अमेरिका में द वॉल स्ट्रीट जर्नल और द न्यूयॉर्क पोस्ट के ओनर हैं। बुक पब्लिकेशन हार्पर कॉलिन्स और टेलीविजन चैनल स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया और फॉक्‍स न्यूज (फॉक्‍स कॉर्पोरेशन के जरिये) उन्‍हीं का है। इसके अलावा रियल एस्‍टेट और इन्‍वेस्‍टमेंट कंपनी स्कॉट क्रॉफ्ट भी रूपर्ट मर्डोक की है। उनकी अन्य संपत्तियों में कला संग्रह और सुपरयॉच शामिल हैं।

रूपर्ट मर्डोक की नेटवर्थ 19.1 अरब डॉलर आंकी जाती है। फार्ब्‍स के अनुसार, वह अमेरिका के 31वें सबसे दौलतमंद व्यक्ति हैं। दुनिया के अमीरों में उनका 71वां नंबर है।

ऑस्‍ट्रेल‍िया में जन्‍म फ‍िर अमेर‍िका पहुंचे

93 साल के रूपर्ट मर्डोक का जन्म 1931 में मेलबर्न में हुआ था। 1985 में वह अमेरिकी नागरिक बन गए थे। जब वह 22 साल के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था। उन्हें पारिवारिक कारोबार विरासत में मिला। सबसे पहले मर्डोक को एडिलेड के एक छोटे से अखबार द न्यूज को चलाने का काम सौंपा गया था। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में कई अखबारों का अधिग्रहण किया। अगले पंद्रह सालों में मर्डोक के पोर्टफोलियो का विस्तार हुआ।


मर्डोक की पहली पत्नी पैट्रीशिया ब्रुकलैंड थीं, जिनसे उनके दो बच्चे हुए। 1963 में उन्होंने अन्ना टोर्वे से शादी की। इससे उनके एक बेटा है। फिर 1985 में मर्डोक ने जेनिस रॉस से शादी की। जेनिस से उनके दो बच्चे हुए। इसके बाद 1999 में उन्होंने वेंडी डेंग से शादी की। वेंडी से भी उनके दो बच्चे हैं। 2023 में उन्होंने जेरी हॉल से शादी की थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Janmat News

Writer & Blogger

Related Posts:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *