Breaking News

रायपुर कब आ रही हैं ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर? 27वें अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को देंगी टिप्स

Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता 2024 का मेजबानी का गौरव प्राप्त करने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित खेल आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में 16 से 20 अक्टूबर तक रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगी मनु भाकर

इस खेल महोत्सव में देशभर से वन विभाग के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 20 अक्टूबर को होने वाला समापन समारोह होगा, जिसमें पेरिस ओलंपिक 2024 की पदक विजेता और विश्व प्रसिद्ध निशानेबाज मनु भाकर मुख्य अतिथि होंगी। मनु भाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगी और उन्हें प्रेरित करेंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Janmat News

Writer & Blogger

Related Posts:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *