Jharkhand Politics झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कोल्हान टाइगर माने जाने वाले चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। ऐसे में कोल्हान की राजनीति में बड़ा बदलाव होने के साथ सरायकेला में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अस्तित्व पर खतरा मंडराने की संभावना है। चंपई सोरेन के साथ सरायकेला विधानसभा के झामुमो कार्यकर्ता व अधिकारी बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां जिला ही नहीं पूरे कोल्हान में कोल्हान टाईगर चंपई सोरेन की अच्छी पकड़ है। सरायकेला विधानसभा की बात करें तो चंपई सोरेन यहां से छह बार अपनी जीत दर्ज करा चुके हैं। 90 के दशक से चंपई सोरेन ने राजनीति में कदम रखा था।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि पहले मैंने सोचा था कि मैं संन्यास ले लूंगा। फिर मैंने सोचा कि नया संगठन बनाऊंगा लेकिन इसके लिए समय अभी कम है। बहुत मंथन करने के बाद मेरा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह पर विश्वास बढ़ गया है और भाजपा में शामिल होने का हमने निर्णय ले लिया है। भाजपा में मेरे साथ मेरा बेटा भी शामिल होगा।
Former Chief Minister of Jharkhand and a distinguished Adivasi leader of our country, @ChampaiSoren Ji met Hon’ble Union Home Minister @AmitShah Ji a short while ago. He will officially join the @BJP4India on 30th August in Ranchi. pic.twitter.com/OOAhpgrvmu
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) August 26, 2024