रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार 29 मई को एक दिवसीय प्रवास पर झारखंड जाएंगे। वे झारखंड में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली चुनावी सभा गोपालडीह फुटबाल ग्राउंड बरहेट में सुबह 11.15 बजे से 12.15 बजे के बीच प्रस्तावित है। इसी तरह दूसरी सभा अमरापारा जिला पाकुड़, फुटबाल ग्राऊंड पढेरकोला चुडुक पुल में दोपहर 1 से 2 बजे और तीसरी चुनावी सभा शिकारीपाडा जिला दुमका सारासदंगल में दोपहर 3 से 4.5 बजे तक होगी। सभी सभाओं के लिए मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करेंगे और विशेष विमान से शाम 4.30 बजे देवघर से रवाना होंगे और शाम 5.50 को रायपुर लौटेंगे। मालूम हो कि झारखंड में चार चरणों में चुनाव है, अंतिम और चौथे चरण के लिए आगामी एक जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।

24 February 2025/
No Comments