फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान गुरादसपुर के डेराबाबा नानक के रहने वाले नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है। वह दल खालसा का सदस्य है।सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से पिस्टल भी बरामद हुई है। सुरक्षाकर्मियों ने सुखबीर बादल को घेरा हुआ है।
बता दें कि 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब पर राम रहीम मामले में 5 सिंह साहिबानों की बैठक हुई, जिसमें उन्हें और शिरोमणि अकाली दल सरकार के दौरान अन्य कैबिनेट सदस्यों को धार्मिक दुराचार के आरोपों के लिए सजा सुनाई गई थी। बादल सुबह अकाल तख्त की सजा भुगतने के लिए पहुंचे थे। वे बरछा पकड़कर घंटाघर के बाहर बैठे हुए थे। तभी उन पर हमला किया गया।
पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को गोल्डन टेंपल के गेट पर फायरिंग की गई। गोली दीवार पर जाकर लगी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। व्यक्ति हाथ में पिस्टल लेकर भागता हुआ सुखबीर बादल की तरफ गया और उसने फायरिंग कर दी। तभी वहां खड़े सुरक्षाकर्मियों ने व्यक्ति को पकड़ लिया और पिस्टल छीन ली।
सुरक्षाकर्मियों ने सुखबीर बादल को घेर लिया। घटना के बाद गोल्डन टेंपल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। व्यक्ति की पहचान गुरादसपुर के डेराबाबा नानक के रहने वाले नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है। वह दल खालसा का सदस्य है।