Breaking News

भारतीय नागरिकों के लिए यूरोप की ट्रैवल को आसान बना देंगे नए शेंगेन वीजा रूल्स

Spread the love

विस्तार

भारत से यूरोपीय संघ के देशों की यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब आप पांच साल के लिए मल्टीपल एंट्री वाले शेंगेन वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल इस संबंध में भारतीयों के लिए यूरोपीय संघ द्वारा कुछ नियमों में बदलाव किया गया है। विज्ञापन

भारतीयों के लिए किया गया नियमों में बदलाव
यूरोपीय संघ के भारतीय राजदूत हर्वे डेल्फिन ने कहा कि यह नई व्यवस्था से दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने बताया कि भारत के लोगों के लिए इस वीजा के लिए 18 अप्रैल को कुछ नियमों में परिवर्तन किया गया। ये नियम वर्तमान वीजा के मानकों से कुछ अलग हैं। 

ऐसे मिलेगा शेंगेन वीजा 
तीन वर्षों के भीतर दो वीजा प्राप्त करने और उनका वैध रूप से उपयोग करने वाले भारतीय नागरिकों को अब दो साल के लिए बहु-प्रवेश (मल्टीपल एंट्री) शेंगेन वीजा जारी किया जाएगा। इसके बाद अगर पासपोर्ट की वैधता शेष है, तो शेंगेन वीजा की सीमा को दो साल से बढ़ाकर पांच साल कर दिया जाएगा। बयान में आगे कहा गया है कि वीजा मानदंडों में यह बदलाव यूरोपीय संघ और भारत के बीच मजबूत संबंधों को देखते हुए लिया गया है। 

शेंगेन क्षेत्र में कौन कौन से देश आते हैं?
शेंगेन वीजा की मदद से आप 180 दिन की अवधि में अधिकतम 90 दिनों के प्रवास के लिए शेंगेन क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकते हैं। बशर्ते आप शेंगेन क्षेत्र में जाकर नौकरी ना कर रहे हों। बता दें कि शेंगेन क्षेत्र में 29 यूरोपीय देश शामिल हैं, जिनमें बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, जर्मनी, एस्टोनिया, ग्रीस, स्पेन, फ्रांस, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, हंगरी, माल्टा, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, फिनलैंड और स्वीडन जैसे देश शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Janmat News

Writer & Blogger

Related Posts:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *