एक महिला ने थाने के अंदर अपनी दो महीने की बच्ची के साथ खुद को आग लगा ली। इससे दोनों झुलस गए। बताया जा रहा है कि, महिला अपने गोद में दुधमुंही बच्ची को भी पकड़ी हुई थी। घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की है।
तिल्दा थाना प्रभारी एसएस सिंह ने बताया कि महिला नंदनी सावरा (25 साल) तिल्दा के देवार पारा की रहने वाली है।
रायपुर से लगे तिल्दा-नेवरा में एक महिला ने थाना परिसर में ही अपनी दो माह की बच्ची के साथ खुद पर आग लगा लिया। इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। बच्ची भी झुलस गई है। पुलिस वालों ने महिला के शरीर से आग बुझाया। इसके बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला और उसकी बच्ची को अंबेडकर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। दूसरी ओर चर्चा है कि महिला कुछ शिकायत लेकर पहुंची थी, लेकिन थाने से कुछ कदम दूर ही उसने खुद पर आग लगा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाने के भीतर तैनात स्टाफ ने जब चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो फौरन बाहर दौड़कर आए।
उन्होंने कपड़े से लपेटकर महिला के शरीर में लगी आग बुझाई। इसके अलावा बच्चे के शरीर में भी आग पकड़ ली थी उसे भी बुझाया गया। फिलहाल तिल्दा नेवरा सामुदायिक अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद दोनों को डीकेएस अस्पताल रायपुर रेफर कर दिया गया है।