रायपुर : प्रदेश में एक जनवरी से पारा गिरने का दौर शुरू हो जाएगा। दो जनवरी को प्रदेश के मध्य और उत्तर में ठंड का पीक और तीन जनवरी को बस्तर के जिलों में ठंड का पीक रहने की संभावना है। दो जनवरी तक प्रदेश के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान में 6-8 डिग्री तापमान में गिरावट संभावित है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक जनवरी से कुछ पैकेट में शीतलहर चल सकती है। बता दें कि अभी पूरे प्रदेश में पारा सामान्य से चार डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। बीते 10 दिनों से उत्तर से आने वाली हवाओं का प्रभाव कम हुआ है, दक्षिण की नम हवाओं का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, जिससे तापमान में वृद्धि हुई है।
दो दिन बारिश की संभावना : प्रदेश में दो दिनों तक हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसमविभाग के मुताबिक हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है, जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। शनिवार को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
एक पश्चिमी विक्षोभ 68 डिग्री पूर्व और 17 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 दिसंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। 28 दिसम्बर को उत्तर छत्तीसगढ में तथा 28 और 29 दिसम्बर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा हो सकती है। 29 दिसम्बर से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। विभाग के मुताबिक हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है, जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। शनिवार को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। म प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
रायपुर, माना में सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा तापमान
शुक्रवार को राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा है। माना में भी न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री रहा। जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रहा। बाकी शहरों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा।
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शुक्रवार को इस सर्दी की पहली झमाझम बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में पहाड़ों पर बर्फबारी भी हुई।
दिल्ली में बारिश के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया और दृश्यता कम हो गई। हालांकि उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा। बारिश ठंड के चलते गाजियाबाद में स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाओं की 3 दिन के लिए छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में शीतलहर भी चलेगी। दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार तड़के ही बारिश शुरू हुई, जो दिन निकलने के साथ बढ़ती गई। शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने बताया कि मौसम के मिजाज में यह बदलाव मध्य भारत में पूर्वी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। इसके प्रभाव से ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश हुई और चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। शनिवार को भी हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है।
हिमाचल में बर्फबारी को देखते हुए अटल टनल रोहतांग को बंद कर दिया गया है। इसके चलते सोलंगनाला से पलचान के बीच 1,500 से अधिक वाहन फंस गए हैं। भारी बर्फबारी के बाद पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया है।
शीतलहर-बर्फबारी की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 29 से 31 दिसंबर तक शीतलहर चलने की संभावना है। राज्य के लाहौल स्पीति-चांबा समेत छह जिलों में शनिवार को बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 28 दिसंबर को उत्तराखंड व हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दिन में भारी ठंड पड़ने की संभावना है।
आज यहां बरसेंगे मेघ मौसम विभाग के मुताबिक,
28 ,दिसंबर को गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, महाराष्ट्र में भी गरज के साथ छिटपुट वर्षा और कुछ इलाकों में बिजली गिरने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।