भाजपा का देशभर में संगठन चुनाव चल रहा है। इस समय सभी राज्यों में जिलाध्यक्षों का चुनाव किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी रविवार और सोमवार को दो दिनों में चुनाव होना है। पहले दिन रविवार को 15 जिलाध्यक्षों का चुनाव हुआ। जिलों के चुनाव अधिकारियों को दिल्ली से आया बंद लिफाफा सौंपा गया। सभी चुनाव अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में जाकर शाम तक चुनाव कराया। लिफाफों में जिनका नाम निकला, उनसे नामांकन भरवाने के बाद उनके नामों का ऐलान किया गया।
बैठक में वर्तमान जिला अध्यक्ष श्याम नारंग को पुनः जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। एकात्म परिसर रायपुर में जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक नारायण चंदेल, जिला संगठन निर्वाचन अधिकारी रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व सांसद और विधायक सुनील सोनी, अभनपुर विधायक इंद्र साहू, जिला प्रभारी अशोक पांडे, सहप्रभारी डेनिस चंद्राकर, सह प्रभारी गुलाब टिकरिया, पूर्व विधायक संजय ढीढी, पूर्व विधायक देवजी पटेल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला उपस्थिति बैठक संपन्न हुई।
श्याम नारंग का कार्यकाल आठ माह का ही हुआ था। अल्पकार्यकाल और जिले की रायशुमारी बैठक में 90 प्रतिशत से अधिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक स्वर में सार्वजनिक बैठक और बंद कमरे में श्याम नारंग के नाम पर सहमति जताई थी,
- रायपुर शहर
रमेश ठाकुर (रायपुर शहर) भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष घोषित हुए। रमेश ठाकुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी के करीबी माने जाते हैं। विधानसभा चुनाव के पहले से ही पार्टी के अभियानों में शहर संगठन के कार्यक्रम में सक्रिय थे।
बदले जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष
जिला अध्यक्षों का फाइनल ऐलान 6 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर प्रक्रिया शुरू होगी। इस वक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए भी वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा तेज है। इस बार भाजपा नया प्रदेश अध्यक्ष किसी ओबीसी वर्ग के वरिष्ठ नेता को बना सकती है।